छत्तीसगढ़ के स्लीपर कोच में घुसे सेना भर्ती से लौटे युवक, पुलिस ने खदेड़ा
ग्वालियर| झांसी से ग्वालियर की ओर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बबीना में आयोजित सेना भर्ती से लौट रहे युवकों ने हंगामा किया। युवक झांसी से सवार हुए और सामान्य कोच में जगह न मिलने पर नारे लगाते हुए स्लीपर कोचों में घुस गए। युवकों द्वारा हंगामा किए जाने पर टीटीई ने झांसी कंट्रोल को सूचना दी। ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर प्लेटफार्म पर बल को देख युवक कोचों से निकलकर भाग गए।
बबीना में आयोजित सेना भर्ती में आगरा, इटावा, मैनपुरी, एटा के युवकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में सैकड़ों की संख्या में युवक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भर्ती से लौट रहे लगभग 200 युवक झांसी से ग्वालियर की ओर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार हो गए। वे स्लीपर कोचों में कब्जा करने लगे। यह सूचना तत्काल झांसी कंट्रोल को दी गई। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर आरपीएफ व जीआरपी के कर्मचारी प्लेटफार्म पर पहुंच गए। प्लेटफार्म पर पुलिस बल को देख युवक कोचों से निकल कर गायब हो गए।
कर्नाटक एक्सप्रेस में महिला को छेड़ा: ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस के एस-13 कोच में एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। ट्रेन झांसी पहुंचने से पहले कोच में युवक ने महिला यात्री से माफी मांग ली।