पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पीएम मोदी की बैठक से पहले हटाए गए गुना कलेक्टर जैन

पीएम मोदी की बैठक से पहले हटाए गए गुना कलेक्टर जैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीति आयोग की रिपोर्ट में पिछड़े मप्र के आठ जिलों में से एक गुना के कलेक्टर 57 साल के राजेश कुमार जैन को राज्य सरकार ने हटा दिया है। उनकी जगह मप्र कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी बी. विजय दत्ता को जिले की कमान सौंपी गई है। जैन दो साल से अधिक गुना कलेक्टर रहे और 24 अप्रैल को मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में उन्हें जाना था, लेकिन अब दत्ता बैठक में जाएंगे। इसी तरह धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला की कलेक्टरी मंत्री नरोत्तम मिश्रा से रिश्तेदारी के कारण चली गई। शेष | पेज 11 पर

मंत्री नरोत्तम मिश्रा से रिश्तेदारी के कारण धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला का ट्रांसफर

विवेक पोरवाल ट्राइफेक के नए एमडी

नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

विवेक पोरवाल आयुक्त, खाद्य एवं एमडी, ट्राइफेक

नागरिक आपूर्ति

राजेश कुमार जैन कलेक्टर, गुना अपर सचिव, शासन

श्रीमन शुक्ला कलेक्टर, धार संचालक, खाद्य एवं

नागरिक आपूर्ति

दीपक सिंह कलेक्टर, बुरहानपुर कलेक्टर, धार

सत्येंद्र सिंह एमडी, एकेवीएन, ग्वालियर कलेक्टर, बुरहानपुर

बी. विजय दत्ता उप सचिव, पीडब्ल्यूडी कलेक्टर, गुना

विवेक पोरवाल के कार्यभार ग्रहण करने के बाद वर्तमान एमडी डीपी आहुजा ट्राइफेक के प्रभार से मुक्त होंगे।

खबरें और भी हैं...