पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं मिल रही तो वह 104 नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं मिल रही तो वह 104 नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं मिल रही तो वह 104 नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

ग्वालियर |
अब गर्भवती महिला के परिजन को दवा न मिलने या अन्य सरकारी सुविधा न मिलने के लिए शिकायत करने अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने टोल फ्री नंबर 104 जारी किया है। इस पर गर्भवती महिलाएंं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शासकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा टोल फ्री नंबर 104 जारी किया है। इस संबंध में एनएचएम के मिशन संचालक एस. विश्वनाथन ने सभी सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं।

आइस्क्रीम व तेल के सैंपल लिए

ग्वालियर |
खाद्य विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को शहर में निरीक्षण करते हुए दो प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए। शंकरपुर स्थित केसरी फूड से सरसों तेल का सैंपल लिया गया। इसके अलावा भाटिया फूड प्रोडक्ट, अजयपुर से डेयरीमैन आइस्क्रीम के 2 फ्लेवर के सैंपल लिए गए। यह सैंपल भाेपाल स्थित राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। इस विशेष टीम का गठन खाद्य विभाग के कमिश्नर द्वारा किया गया है। जिसमें अनिल प्रताप सिंह परिहार, सतीश कुमार शर्मा, राजेश गुता व निरूपमा शर्मा को शामिल किया गया है। यह टीम लगातार निरीक्षण कर सैंपलिंग करेगी।

लापरवाही करने पर दो कर्मचारी निलंबित

ग्वालियर |
शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर राहुल जैन ने सहायक वर्ग-2 शेर सिंह कोरकू एवं सहायक वर्ग-3 जीपी वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्री जैन के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दोनों कर्मचारी कार्य से अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टोरेट में भ्रष्टाचार निवारण खिड़की पर तैनात श्री कोरकू और भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ श्री वर्मा बायोमैट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद दोनों ही कर्मचारी कार्य से अनुपस्थित पाए गए। इसलिए श्री जैन द्वारा दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला कार्यालय में रहेगा।

खबरें और भी हैं...