पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जेयू से निजी कॉलेजों को नहीं मिली संबद्धता, 21 से रजिस्ट्रेशन, छात्र सरकारी कॉलेजों का करेंगे चयन

जेयू से निजी कॉलेजों को नहीं मिली संबद्धता, 21 से रजिस्ट्रेशन, छात्र सरकारी कॉलेजों का करेंगे चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | ग्वालियर

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकंडरी का रिजल्ट सोमवार को जारी हो चुका है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीए-एलएलबी जैसे कोर्स में एडमिशन की जानकारी लेने छात्र बुधवार को एमएलबी व साइंस कॉलेज में पहुंचे। प्रोफेसरों ने छात्रों से कहा कि अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुअा है। यूजी कोर्स में 50 हजार छात्र एडमिशन लेते हैं। विभाग द्वारा 21 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करना प्रस्तावित है। वहीं जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा निजी कॉलेजों को अब तक संबद्धता पत्र जारी नहीं किए जाने से नोडल केंद्र में उनके कोर्स व सीट संख्या का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। सत्यापन कराने की अंतिम तारीख उच्च शिक्षा विभाग ने 18 मई तय की है। जबकि डीसीडीसी प्रो. डीडी अग्रवाल का कहना है कि 30 मई से पहले जेयू संबद्धता पत्र जारी नहीं कर पाएगा। यदि एडमिशन के लिए 21 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई तो छात्र शुरुआत में एडमिशन के लिए केवल सरकारी कॉलेजों का ही चयन कर पाएंगे। क्योंकि बिना सत्यापन के निजी कॉलेजों में संचालित कोर्स की सूची उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल पर अपलोड नहीं की जाएगी।

फर्जीवाड़ा रोकने होता है सत्यापन: निजी कॉलेज छात्रों के साथ एडमिशन में फर्जीवाड़ा नहीं कर सकें, इसके लिए नोडल केंद्र कॉलेजों की संबद्धता होने की जांच करते हैं। केंद्र द्वारा कोर्स व सीट का सत्यापन किए जाने बाद ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ई-प्रवेश पोर्टल पर कॉलेज की सूची अपलोड की जाती है।

जेयू जब तक निजी कॉलेजों को संबद्धता पत्र जारी नहीं करेगा तब तक कोर्स व सीट का सत्यापन नहीं किया जा सकता। अंतिम तारीख 18 मई है। यदि 21 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई तो छात्र शुरूआत में एडमिशन के लिए केवल सरकारी कॉलेजों का ही चयन कर पाएंगे। - डॉ. गोपाल घोष, नोडल अधिकारी, एमएलबी कॉलेज

खबरें और भी हैं...