पड़ाव पुल पर चढ़ा युवक हवलदार ने बचाई जान
ग्वालियर | पड़ाव पुल की दीवार से लगी जाली पर एक युवक बुधवार रात 9 बजे चढ़ गया। वह आत्महत्या करने चढ़ा था। वह कूद पाता इससे पहले ही लोगों की नजर पड़ गई तो पुलिस को सूचना दे दी। युवक को बातों में लगाकर पड़ाव थाने के हवलदार ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि जिस युवती से उसकी दोस्ती थी, वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। इसलिए आत्महत्या कर रहा था। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया है। उस युवती के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। युवक का नाम प्रमोद कुशवाह पिता हरिसिंह निवासी बिलौआ बताया गया है। युवती ग्वालियर की रहने वाली है।