याचिका पर जवाब पेश करने निगम ने मांगा समय
ग्वालियर | शौचालयों की दुर्गति के संबंध में दायर जनहित याचिका में बुधवार को सुनवाई हुई जिसमें निगम के अभिभाषक ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा। जिसे स्वीकार कर लिया गया। पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता ने निगम द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे।
हाईकोर्ट परिसर स्थित शौचालय में ही नहीं था पानी: हाईकोर्ट परिसर स्थित सुलभ शौचालय ने ही निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। शौचालय के एक भी नल में पानी ही नहीं आ रहा था जिसके चलते शौचालय में गंदगी भरी हुई थी और बदबू भी आ रही थी।