पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • निर्माण पर 5 माह प्रतिबंध अब निर्माण अवधि में मिलेगी छूट

निर्माण पर 5 माह प्रतिबंध अब निर्माण अवधि में मिलेगी छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | पानी की कमी को देखते हुए निर्माण कार्यों पर पांच माह के लिए लगाए गए प्रतिबंध के बाद निर्माण अनुमति की अवधि में पांच महीने की छूट दी जाएगी। कोर्ट के आदेश के बाद निगम ने एक मार्च से 31 जुलाई तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया था। निगम कमिश्नर विनोद शर्मा ने भवन निर्माण शाखा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैं कि वे प्रतिबंध की अवधि को निर्माण अनुमति में जारी अवधि के साथ न जोड़ें। निर्माण शाखा के अधिकारियों के अनुसार एक निर्माण कार्य के लिए निगम द्वारा तीन साल का समय दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...