जेयू... डीएमएलटी के 21 और बीकॉम एलएलबी के 17 तक भरें परीक्षा फॉर्म
जेयू... डीएमएलटी के 21 और बीकॉम एलएलबी के 17 तक भरें परीक्षा फॉर्म
ग्वालियर| जेयू ने डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) सत्र 2014-16 के पूर्व छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख तय कर दी है। छात्र नियमित शुल्क के साथ 21 मई तक परीक्षा फाॅर्म जमा कर सकते हैं। जबकि विलंब शुल्क के साथ 23 मई तक फॉर्म जमा किए जाएंगे। वहीं बीकाॅम एलएलबी दूसरे व चौथे सेमेस्टर, छठवें सेमेस्टर कॉलेज व एसओएस के छात्रों के पास नियमित शुल्क के साथ फीस भरने का गुरुवार को अंतिम अवसर है। जबकि विलंब शुल्क के साथ 19 मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।