पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सुमेधा होंडा शोरूम पर डीजल और पेट्रोल वरियंट में नई होंडा अमेज की धमाकेदार लांचिंग

सुमेधा होंडा शोरूम पर डीजल और पेट्रोल वरियंट में नई होंडा अमेज की धमाकेदार लांचिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शिवपुरी लिंक रोड स्थित सुमेधा होंडा शाेरूम पर बुधवार को न्यू होंडा अमेज की लांचिंग हुई। पेट्रोल और डीजल वरियंट में इस कार की लांचिंग कंपनी के एमडी श्याम गुप्ता और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने की। इस दौरान सेल्स मैनेजर अतुल कालगावकर ने कार के फीचर के बारे में बताया कि इसमें नवीनतम टेक्नोलॉजी का प्रयाेग किया गया है। जिससे कार के माइलेज में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया पेट्रोल में 17 और डीजल में 27 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। भारतीय कार मार्केट में पहली बार इस श्रेणी में डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक अत्याधुनिक सीवीटी गियर बॉक्स भी उपलब्ध है। यही नहीं इसमें शानदार बोल्ड लुक्स और आकर्षक फीचर्स का समावेश भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...