ग्वालियर | शनिवार दोपहर चली आंधी के दौरान अपराह्न 3.30 बजे झांसी से ग्वालियर की ओर आ रही एसी एपी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ अनंतपेठ के पास ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन से उलझ गया। पेंटो उलझने से ओएचई लाइन टूट गई। इससे करीब 3.30 घंटे तक ट्रैक पर दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनें फंसी रहीं। एसी एपी एक्सप्रेस सहित गतिमान एक्सप्रेस अनंतपैठ स्टेशन के पास ही रुक गईं। शाम 7 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, तब ब्रेक डाउन अमले ने एसी एपी एक्सप्रेस को दूसरे इंजन की मदद से निकाला।
वहीं गतिमान एक्सप्रेस 3.20 घंटे लेट होकर शाम 7.30 बजे ग्वालियर पहुंची। इसी तरह ग्वालियर की ओर आ रही उदयपुर इंटरसिटी अनंतपैठ के पास और चंबल एवं शताब्दी एक्सप्रेस झांसी के पास रुकी रहीं। पढ़ें|पेज-2