ग्वालियर | जेयू से संंबद्ध निजी कॉलेजों की परीक्षाएं इस बार शासकीय और अनुदानित कॉलेजों में होंगी ताकि नकल माफिया पर लगाम कसी जा सके। शनिवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश कुशवाह ने पीजी सेकंड व फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए सेंटर लिस्ट जारी की। इसमें निजी कॉलेजों के परीक्षा केंद्र शासकीय कॉलेजों को बनाया गया है।