पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ट्रेनों में पानी के लिए परेशान हुए यात्री

ट्रेनों में पानी के लिए परेशान हुए यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | डाउन ट्रैक पर ओएचई लाइन टूटने से 9 दिन में दूसरी बार ट्रेनों की रफ्तार रुक गई। 9-10 मई की रात 2 बजे पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन का पेंटो उलझ जाने से सुबह तक दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें ग्वालियर से झांसी तक रुकी रही थीं। शनिवार को भी चार घंटे तक जंगल में खड़ी ट्रेनों के एसी बंद कर दिए गए। पंजाब मेल के बी-3 कोच में यात्रा कर रहे हरकिशन सिंह ने बताया कि यात्रियों ने हंगामा कर अटेंडेंट को बुलाया तब एसी शुरू किए गए। झेलम में भी एसी बंद किए गए। तीन घंटे से अधिक समय तक गतिमान एक्सप्रेस अनंतपेठ पर खड़े रहने से ट्रेन में पानी की बोतल खत्म हो गईं।

डाउन ट्रैक पर 9 दिन में दूसरी बार टूटी ओएचई लाइन

खबरें और भी हैं...