पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 24 घंटे में दूसरी बार सूरज के तेवर हुए ठंडे

24 घंटे में दूसरी बार सूरज के तेवर हुए ठंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार दोपहर 2.30 बजे तेज बारिश के बीच इंदरगंज से निकलते वाहन सवार।

तेज हवा के साथ बारिश, 1 घंटे में पारा 8.20 लुढ़का

वेदर रिपोर्टर|ग्वालियर

शहर में शनिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में सिर्फ एक घंटे के भीतर 8.2 डिसे की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सुबह आसमान साफ था। लेकिन अत्यधिक गर्मी के चलते दोपहर होते-होते मौसम बदला और बादल छाने लगे। दोपहर करीब 3 बजे दक्षिण- पश्चिम हवा 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। महज 0.8 बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान तेजी से नीचे गिरा। दोपहर ढाई बजे पारा 41.6 डिसे था, जो बारिश के बाद 3.30 बजे 33.4 डिसे रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिसे तथा न्यूनतम तापमान 26.6 डिसे रहा था। जो शनिवार क्रमश: 42 एवं 24.1 डिसे दर्ज किया। मौसम विज्ञानी उमाशंकर चौकसे के अनुसार आगामी 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है।

जगह-जगह पानी भरा पेड़ भी गिरा

शहर में शाम के वक्त हुई बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। स्टेशन चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास पानी भर गया। वहां से निकलने में वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पानी गुरुद्वारा से नदीगेट के रास्ते में भरा रहा। अलकापुरी से न्यू हाईकोर्ट के रास्ते में डिवाइडर के छेद नहीं खुले होने के कारण पानी सड़क पर भरा रहा। सिटी सेंटर पुल के नीचे भी पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हुई। इधर सिटी सेंटर स्थित न्यू हाईकोर्ट के पास एक पेड़ गिर पड़ा।

आंधी आते ही गुल हुई शहर की बिजली

आंधी आते ही बिजली कंपनी ने शहर की बिजली सप्लाई सुरक्षा को देखते हुए शनिवार शाम 3.30 बजे ठप कर दी। आंधी के कारण शहर की बिजली करीब आधा घंटे तक गुल रही। अांधी और बारिश के कारण कई जगह फॉल्ट हो गए। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आती-जाती रही। कुम्हरपुरा में स्थित सब्जी मंडी इलाके में 3.30 बजे गुल हुई बिजली शाम 7 बजे आई। यहां पर एक फेस में बिजली नहीं आ रही थी। बार-बार हेल्पलाइन पर फोन करने के बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं हो सका। इसके अलावा कंपू, हजीरा, उपनगर ग्वालियर, शिंदे की छावनी में बिजली बार-बार आती-जाती रही।

वेदर रिपोर्टर|ग्वालियर

शहर में शनिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में सिर्फ एक घंटे के भीतर 8.2 डिसे की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सुबह आसमान साफ था। लेकिन अत्यधिक गर्मी के चलते दोपहर होते-होते मौसम बदला और बादल छाने लगे। दोपहर करीब 3 बजे दक्षिण- पश्चिम हवा 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। महज 0.8 बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान तेजी से नीचे गिरा। दोपहर ढाई बजे पारा 41.6 डिसे था, जो बारिश के बाद 3.30 बजे 33.4 डिसे रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिसे तथा न्यूनतम तापमान 26.6 डिसे रहा था। जो शनिवार क्रमश: 42 एवं 24.1 डिसे दर्ज किया। मौसम विज्ञानी उमाशंकर चौकसे के अनुसार आगामी 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है।

जगह-जगह पानी भरा पेड़ भी गिरा

शहर में शाम के वक्त हुई बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। स्टेशन चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास पानी भर गया। वहां से निकलने में वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पानी गुरुद्वारा से नदीगेट के रास्ते में भरा रहा। अलकापुरी से न्यू हाईकोर्ट के रास्ते में डिवाइडर के छेद नहीं खुले होने के कारण पानी सड़क पर भरा रहा। सिटी सेंटर पुल के नीचे भी पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हुई। इधर सिटी सेंटर स्थित न्यू हाईकोर्ट के पास एक पेड़ गिर पड़ा।

खबरें और भी हैं...