पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

108 एंबुलेंस कर्मचारी फिर हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | जिगित्सा कंपनी से नाराज 108 एंबुलेंस के कर्मचारी शनिवार शाम 7 बजे से हड़ताल पर चले गए। उन्होंने सभी 15 एबुलेंस जिला अस्पताल में खड़ी कर दीं। इससे शनिवार रात से सेवा ठप हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही कुछ कर्मचारियों को बिना कारण हटा दिया है। सीएमएचओ डॉ. एसएस जादौन ने बताया कि हमने कंपनी से एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। अगर वह व्यवस्था नहीं कर पाता है तो विभाग के ड्राइवरों की ड्यूटी लगाएंगे।

जिला अस्पताल में नाराज 108 एंबुलेंस कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...