ग्वालियर | शहरवासियों को वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताने के लिए तीन दिवसीय जागरूकता शिविर 21 मई से शुरू किया जा रहा है। सुबह 6 से 8 बजे तक चलने वाले शिविर में आमजन को वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया जाएगा। यह जानकारी मुख्य ब्रांड एम्बेस्डर जल संरक्षण अभियान भूपेन्द्र जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है।