ग्वालियर | राजीव आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के लिए हितग्राहियों के लिए शिविर का आयोजन बाल भवन सिटी सेंटर में 21 एवं 22 मई को किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र क्रमांक 3, 12, 14 एवं 10 के हितग्राहियों को शर्मा फार्म 1 व 2 कैंसर पहाड़ी, महलगांव पहाड़ी एवं शांतिनगर में बने आवासों के लिए 18 हजार रुपए एवं दस्तावेज जमा कराए जाएंगे।