पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार ने टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | मोहना में चराई गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे, 4 युवकों को टक्कर मार दी। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई।

रेंहट गांव में रहने वाले धर्मेंद्र (35) पुत्र गरीबा जाटव दोस्त रजमान के साथ बाइक पर बैठकर हाईवे तक किसी काम से आया था। यहां पर उसके दोस्त मुकेश व जहार मिल गए। रात 9.30 बजे यह चारों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कुछ दूरी तक पीछा किया तो कार खड़ी मिल गई, ड्राइवर भाग गया था। टीआई एचएल प्रजापति का कहना है कि कार गुजरात के रजिस्ट्रेशन नंबर की है।

खबरें और भी हैं...