माधव डिस्पेंसरी के सामने स्थित वीर जैन छात्रावास में भारतीय जैन मिलन की 28 शाखाओं के अध्यक्ष और मंत्रियों की कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में मानव सेवा के काम करने का निर्णय लिया गया। 2018-19 में जल संरक्षण, पर्यावरण बचाने, मेडिकल कैंप, नेत्र शिविर आदि लगाने का निर्णय लिया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष महेंद्र जैन टोंग्या ने कहा कि समाज के हर काम में अपनी भागीदारी तय की जाएं। मानवसेवा के साथ धार्मिक कार्य में भी समाज के हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। बच्चों व युवाओं को धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। श्री टोंग्या ने कहा कि वर्तमान समय में आपराधिक घटनाएं बढ़ने का मुख्य कारण लोगों का आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दूर होना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में भी समाज की सक्रिय भागीदारी होना चाहिए। कार्यक्रम में प्रवीण गंगवाल, शीला जैन टोंग्या, डॉ. सुनील जैन गोधा, मुकेश जैन, निर्मल जैन, राजेश जैन, पदम जैन, सचिन जैन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वक्ता एवं मंचासीन अतिथि।