ग्वालियर| नगर निगम ने हाल में अवैध से वैध की गईं कॉलोनियों का ले आउट बनाना शुरू कर दिया है। जिससे कॉलोनियों का विकास किया जा सके। 63 वैध कॉलोनियों में से 20 के लेआउट बन चुके हैं। इनमें से 17 कॉलोनी ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ली गई हैं। शेष कॉलोनियां दूसरी विधानसभा क्षेत्र की हैं। निगम शेष बचीं 43 कॉलोनियों का लेआउट भी तैयार करने में जुटा है। उसमें ग्वालियर पूर्व के साथ-साथ ग्वालियर दक्षिण, ग्वालियर और ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की कॉलोनियां हैं। लेआउट फाइनल होने के बाद सड़क निर्माण, नाली निर्माण व पार्क निर्माण आदि के काम किया जाएंगे।