रेलवे के नैरोगेज ट्रैक पर हेरिटेज ट्रेन चलाने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए शनिवार को सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह व अनुराग यादव ने स्थानीय अधिकारियों के साथ क्राॅसिंग गेट व ट्रैक का निरीक्षण किया।
नैरोगेज ट्रैक पर हेरिटेज ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने मंडल प्रबंधक एके मिश्रा को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोेर्ट तैयार करने के लिए रेलवे के अलग-अलग विभागों के अधिकारी निरीक्षण कर डीआरएम को रिपोर्ट देंगे। डीआरएम, रेलवे बोर्ड चेयरमैन को रिपोर्ट सौंपेंगे। टीम रवाना होती उससे पहले ही अनंतपेठ पर ओएचई लाइन टूट जाने से सीनियर डीसीएम स्टेशन की व्यवस्था में लग गए। मंंडल व स्थानीय अधिकारियों की टीम शाम 6 बजे निरीक्षण के लिए रवाना हुई।
इलेक्ट्रिकल व शेड्यूलिंग का निरीक्षण होगा: कमर्शियल व इंजीनियरिंग विभाग के निरीक्षण के बाद इलेक्ट्रिकल व शेड्यूलिंग विभाग के अधिकारी ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। यह विभाग रिपोर्ट डीआरएम को देंगे और फिर अपने मत के साथ डीआरएम बोर्ड को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजेंगे।