पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • लोगों ने डिवाइडर तोड़कर बीच में बना लिए रास्ते रिफ्लेक्टर पोल टूटे इसलिए होते रहते हैं हादसे

लोगों ने डिवाइडर तोड़कर बीच में बना लिए रास्ते रिफ्लेक्टर पोल टूटे इसलिए होते रहते हैं हादसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधवनगर से विवेकानंद चौराहे तक बीच-बीच में टूटा डिवाइडर, टूटे हुए ब्लिंकर्स पोल कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं। यहां पर छोटे-छोटे हादसे तो होते ही रहते हैं। टूटे हुए डिवाइडर की पहले ट्रैफिक पुलिस अपने स्तर पर मरम्मत करा चुकी है। अब इस डिवाइडर को दुरुस्त करने के नगर निगम को भी पत्र लिखा जा रहा है। इसको लेकर 3 साल पहले भी ट्रैफिक पुलिस पत्र लिख चुकी है लेकिन नगर निगम द्वारा मरम्मत नहीं कराई गई थी।

ट्रैफिक लोड कम, इसलिए वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं

इस रोड पर व्यस्ततम समय में 1500 वाहन प्रतिघंटे गुजरते हैं। ट्रैफिक लोड कम होने की वजह से यहां पर वाहनों की रफ्तार भी 80 किलोमीटर प्रतिघंटे से कम नहीं होती है।

माधव नगर से विवेकानंद चौराहे तक स्थिति खराब, ट्रैफिक पुलिस लिखेगी निगम को पत्र

यह आती है परेशानी

माधव नगर चौराहे से विवेकानंद चौराहे के बीच 3 स्थानों पर डिवाइडर लोगों ने तोड़ दिया है। यह डिवाइडर दो पहिया वाहनों को निकालने के लिए तोड़ा गया है। टूटे हुए डिवाइडर के बीच में से वाहन अचानक यू टर्न लेते हैं और दूसरी ओर से निकलने वाले वाहनों से टकरा जाते हैं।

डिवाइडर के ऊपर ब्लिंकर्स पोल लगाए गए थे ताकि अंधेरे में वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई दें, लेकिन यह भी अब टूट चुके हैं और रात में वाहन डिवाइडर से भी कभी-कभी टकरा जाते हैं।

15 दिन पहले मैं विवेकानंद चौराहे से माधव नगर चौराहे की ओर जा रहा था। यहां पर टूटे हुए डिवाइडर के बीच में से बाइक आकर मेरी गाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में मेरी एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई थी। - अमित जैन, समाधिया कॉलोनी

डिवाइडर को लोगों ने बीच में तोड़कर यू टर्न के लिए जगह बनाई है। हमने मरम्मत करवाई थी। लोगों ने इसे दोबारा तोड़ दिया है। डिवाइडर की मरम्मत और ब्लिंकर्स पोल ठीक कराने के लिए निगम को पत्र लिखेंगे। - मनोज वर्मा, डीएसपी, ट्रैफिक

खबरें और भी हैं...