पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अमृत योजना में खोदी सड़कें धूल और कीचड़ बनी परेशानी

अमृत योजना में खोदी सड़कें धूल और कीचड़ बनी परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में खुदी सड़कें आमजन और वाहन चालकों को दर्द दे रही हैं। अभी बारिश का मौसम भी नहीं आया। लेकिन हर दिन छिटपुट हो रही बारिश से खुदी सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया है। यह हालत उन मार्गों की है, जहां पर नगर निगम आनन-फानन में अमृत योजना के तहत सीवर और पानी की पाइप लाइन के लिए खुदाई कर रही है। अच्छी सड़कों को खोदकर पाइप डालकर ठेकेदार ने मिट्‌टी भरकर छोड़ दिया है, जबकि खुदाई स्थल को पहले की तरह पक्का किया जाना जरूरी होता है। यह हाल गोविंदपुरी के अलावा आनंद नगर की ओर जाने वाले मार्ग का है।

गोविंदपुरी बी ब्लॉक में पिछले दिनों ठेकेदार ने खुदाई करना शुरू कर दिया। अच्छी सड़क की खुदाई होते देख लोगों ने ठेकेदार को रोका। उसने बताया कि तिघरा जलाशय के पानी सप्लाई के लिए लाइन डाली जा रही है। कनेक्शन कब होगा, यह भी ठेकेदार नहीं बता सके। पहले धूल उड़ रही थी। दो दिन से पानी क्षेत्र में गिर रहा है। वहां पानी के कारण कीचड़ हो चुकी है। यह हाल गोविंदपुरी के अलावा आसपास के क्षेत्रों का है, जहां पर तिघरा जलाशय के पानी का सपना दिखाकर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है।

बहोड़ापुर से आनंदनगर तक के मार्ग पर कई जगह सीवर और पाइप लाइन डालने का काम किया गया था। यहां पर सड़क भी डाली जा रही है लेकिन पक्की नहीं होने की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। कच्ची सड़क होने से धूल के गुबार वाहनों के पीछे नजर आते हैं। यहां से पैदल निकलने वाले, दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

गोविंदपुरी में खुदी पड़ी सड़क।

खबरें और भी हैं...