पॉलिटिकल रिपोर्टर | ग्वालियर
कर्नाटक में शनिवार को बहुमत साबित करने में नाकाम रहे भाजपा के यदुरप्पा के इस्तीफे पर शहर के कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाया। पार्टी की शहर जिला इकाई के कार्यक्रम आंदोलन अभियान समिति के संयोजक रमेश अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा आैर संघ ने लोकतंत्र को दांव पर लगा दिया था जिसे सुप्रीमकोर्ट के आदेश ने बचा लिया। शहर में जैसे ही यह खबर आई कि सदन में बहुमत साबित करने में नाकाम रहे यदुरप्पा ने अपना इस्तीफा दे दिया है, कांग्रेसियों ने जीत के जश्न का ऐलान कर दिया। पहले तय हुआ कि जिला कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी होगी। मिठाई बांटी जाएगी। बाद में फूलबाग चौराहे पर जश्न मनाने की फैसला लिया गया।
फूलबाग पर जश्न मनाने वालों में पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, अशोक शर्मा, भगवान सिंह यादव, बृजमोहन परिहार, अमर सिंह माहौर, उदयवीर सिंह, रश्मि पवार शर्मा, रमा पाल, कमलेश कौरव, श्यामसिंह चौहान, केसी राजपूत, इस्माइल खां पठान, सुनील शर्मा, आनंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रामसुंदर सिंह, डॉ. देवेंद्र शर्मा, आनंद शर्मा लालाबाबू अग्रवाल, इस्माइल खां पठान, हसन मोहम्मद, लतीफ खां, बाल खाडे, महाराज सिंह पटेल , संजय शर्मा , आशीष राठौर सहित कई लोग शामिल थे। अपने जनसंपर्क अभियान पर निकले वरिष्ठ नेता मुन्नालाल गोयल ने वार्ड 30 आैर 58 के लोगों के बीच कहा कि यदुरप्पा का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत है।
मिठाई खिलाकर कर्नाटक जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी।