पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • राजनीति व्यवसाय नहीं सिर्फ सेवा का माध्यम होना चाहिए: पवैया

राजनीति व्यवसाय नहीं सिर्फ सेवा का माध्यम होना चाहिए: पवैया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | ग्वालियर

राजनीति कोई व्यवसाय नहीं है, यह सिर्फ जनसेवा का माध्यम है और हर किसी को इसी उद्देश्य के साथ राजनीतिक काम करना चाहिए। मैं अपने प्राणों का रक्त निचोड़ दूंगा लेकिन ग्वालियर विधानसभा को विकास में पिछड़ने नहीं दूंगा। चाहे कैसी भी स्थिति हो विकास करना ही प्राथमिकता है।

यह बात मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कही। उन्होंने शनिवार को विकास एवं जनसंवाद यात्रा के दौरान कही। श्री पवैया ने शनिवार को वार्ड 2 व 33 के लिए हीराभूमिया पर ढाई करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली उच्च स्तरीय पानी की टंकी, वार्ड 3 में मानस विहार कॉलोनी में साढ़े 9 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड, 12 लाख रुपए की लागत से लक्ष्मणपुरा रेलवे क्रॉसिंग से आबकारी कार्यालय तिराहे तक सड़क निर्माण, 13 लाख की लागत से गायत्रीनगर पुलिया से लोको मेन रोड तक डामरीकरण का भूमिपूजन किया। साकेत नगर पार्क में 1.66 करोड़ की लागत से बनने वाली पानी की टंकी, पाइप लाइन बिछाने एवं सीसी रोड का भूमिपूजन किया। साथ ही श्री पवैया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही को आवास की चाबी सौंपी।

कांग्रेसी पार्षद ने मंत्री से पहले ही किया भूमिपूजन: मंत्री श्री पवैया के पहुंचने से पहले कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के साथ वार्ड 31 में पानी की टंकी, सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन किया। श्री भदौरिया का कहना है कि लोकार्पण व भूमिपूजन में क्षेत्रीय पार्षद होने के नाते मेरा नाम शामिल नहीं किया गया। इसलिए हमने पहले ही भूमिपूजन कर दिया। वहीं नगर निगम के क्लस्टर अधिकरी सुरेंद्र जैन का कहना है कि भूमिपूजन का जो शिलालेख है उस पर क्षेत्रीय पार्षद का नाम अंकित है।

साकेत नगर में भूमिपूजन करते मंत्री जयभान सिंह पवैया।

खबरें और भी हैं...