पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कैजुअल्टी की व्यवस्था सुधारने दूसरे विभागों से लगाए डॉक्टर

कैजुअल्टी की व्यवस्था सुधारने दूसरे विभागों से लगाए डॉक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएएच की कैजुअल्टी के दो डॉक्टरों के नौकरी छोड़ने, दो के बीमार और एक के रिटायर होने से डॉक्टरों की कमी हो गई है। शनिवार को अधीक्षक डॉ. जेएस सिकरवार ने कैजुअल्टी की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के लिए मेडिकल ऑफिसरों के साथ एक बैठक बुलाई, जिसमें अन्य विभागों में पदस्थ मेडिकल ऑफिसरों को कैजुअल्टी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी आदेश तक डॉ. आदित्य तिवारी को कैजुअल्टी का प्रभार सौंपा गया।

कैजुअल्टी प्रभारी डॉ. जेपी गोयल एवं डॉ. एके बोहरे स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से मेडिकल लीव पर हैं, जबकि डॉ. वीएस तोमर सेवानिवृत्त हो गए हैं। डॉ. बीपी गौतम इस्तीफा देकर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में और डॉ. विजय उचाड़िया रेलवे हॉस्पिटल में पहुंच गए हैं। अब कैजुअल्टी में मेडिकल ऑफिसर डॉ. आदित्य तिवारी, डॉ. प्रियंका राजपूत, डॉ. विजय रजक एवं डॉ. अजीत मिंज ही बचे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने विगत दिनों ट्रॉमा सेंटर से मेडिकल ऑफिसर डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव व केआरएच से डॉ. शिल्पी गुप्ता को कैजुअल्टी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन का आदेश मिलने के बाद ये दोनों डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। इसके साथ ही डॉ. प्रियंका राजपूत भी मेडिकल लीव पर चली गई है। लिहाजा कैजुअल्टी की व्यवस्था सुधारने के लिए अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने नया ड्यूटी रोस्टर तैयार कर ब्लड बैंक में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. केके पांडेय, डॉ. अनीता आर्य, डॉ. अशोक तोमर एवं डेंटल के डॉ.अखिलेश मिश्रा की कैजुअल्टी में ड्यूटी लगाई है। बैठक में सहायक अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र नरवरिया, डॉ. रीता मिश्रा सहित अन्य मेडिकल ऑफिसर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...