पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • विकास कार्यों पर जनता रखे नजर: माया सिंह

विकास कार्यों पर जनता रखे नजर: माया सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंवाद यात्रा में मंत्री ने कहा- कमी बताएं

पॉलिटिकल रिपोर्टर | ग्वालियर

सरकार विकास कराने में पीछे नहीं हट रही। आप लोग भी अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर नजर रखें। ताकि वे काम अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे हो सकें। कहीं किसी भी काम में कमी नजर आए तो हमारी जानकारी में तत्काल लाएं। यह बात मप्र की नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने शनिवार को विकास एवं जनसंवाद यात्रा के तहत हुए कार्यक्रमों में कही।

माया सिंह ने कहा कि शहर के सबसे बड़े वार्ड-18 व 19 में सुनियोजित ढंग से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन वार्डों के आदित्यपुरम, दीनदयालनगर, शताब्दीपुरम सहित अन्य बस्तियों में पिछले चार साल के दौरान ही 119 करोड़ से अधिक लागत के कार्य हाथ में लिए गए हैं। विकास का यह सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगा। नगरीय विकास मंत्री ने एक करोड़ 77 लाख से अधिक लागत से आदित्यपुरम के बी एवं एच सेक्टर में नालियों सहित बनने जा रही सीसी रोड का भूमिपूजन किया। साथ ही 64 लाख की लागत से रिलायंस पेट्रोल पम्प से आदित्यपुरम के भीतर तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कन्या पूजन कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

श्रीमती माया सिंह भिण्ड रोड़ से रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप से शुरू हुई विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ पदयात्रा करते हुए आदित्यपुरम पहुँची। इस दौरान उन्होंने मार्ग में खड़े आदित्यपुरमवासियों से रूबरू होकर उनकी कठिनाईयाँ व समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिये नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदित्यपुरम की पेयजल समस्या का अमृत योजना के तहत स्थायी समाधान किया जाएगा। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार की विकास यात्रा लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है। माया सिंह विकास यात्रा में सरकार का गुणगान कर रही हैं, जबकि दीनदयाल नगर समेत पूर्व विस क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए कई साल से परेशान हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...