पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, जेवर के साथ डीवीआर ले गए

ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, जेवर के साथ डीवीआर ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला का मंदिर के पिंटो पार्क इलाके में ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर मंगलसूत्र, सोने के मोती और चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। चोरों ने दुकान में लगे 4 सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए तथा डीवीआर अपने साथ ले गए। चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। तिजोरी में लगभग 3 लाख रुपए के जेवरात थे। चोरी गए सामान की कीमत 50 हजार बताई गई है। पड़ाेस की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश युवक दुकान का शटर उचकाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गोला का मंदिर थाने की पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

गोला का मंदिर के कृष्णा विहार इलाके में रहने वाले जितेंद्र भदौरिया की पिंटो पार्क की पचौरी मार्केट में लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात को 9.15 बजे वह दुकान बंद करके गए थे। सुबह लगभग 8 बजे उन्हें पचौरी मार्केट के मालिक नेकराम पचौरी ने फोन करके बताया कि उनकी दुकान का शटर उचका हुआ है, शायद चोरी हुई है। श्री भदौरिया दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में लगे 4 सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए हैं और डीवीआर भी गायब है। इसके अलावा चोर अलमारी में रखा एक मंगलसूत्र, 4 सोने के मोती और चांदी के जेवरात चुराकर ले गए हैं। इसके अलावा दुकान के सभी जेवरात श्री भदौरिया दुकान में रखी बड़ी तिजोरी में रख गए थे। इस तिजोरी में लगभग 3 लाख रुपए के जेवरात थे। चोरों ने इस तिजोरी को भी तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए।

शटर उचकाकर घुसे चोर, 1 घंटे तक रहे दुकान में, स्पष्ट फुटेज नहीं मिले

श्री भदौरिया की दुकान में चोर रात 1.53 बजे घुसे थे और एक घंटे बाद दुकान से बाहर निकले। पड़ोस की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो नकाबपोश युवक दिखाई दे रहे हैं लेकिन अंधेरा होने की वजह से फुटेज स्पष्ट नहीं आए हैं। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए शटर के ताले नहीं तोड़े थे बल्कि शटर का उचकाया था।

ज्वेलरी की दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।

बिजली घर में लगी एटीपी मशीन तोड़ी, रकम बची

पड़ाव क्षेत्र के तानसेन नगर स्थित बिजली घर में लगी एटीपी मशीन तोड़कर एक दिन पहले चोरों ने पैसा चोरी करने का प्रयास किया। पैसा पहले ही निकालकर बैंक में जमा किया जा चुका था इसलिए पैसा जाने से बच गया। यहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा था वह भी कई दिनों से बंद है। बिजली घरों में ट्रांजेक्शन कंपनी की एटीपी मशीन लगी हैं। यही कंपनी बिजली के बिल का कैश मशीन में जमा होने के बाद पैसा बैंक में जमा कराती है। गुरुवार दोपहर में 3 बजे एक दिन का पूरा कैश निकालकर एक्सिस बैंक में जमा कराया गया था। इसके बाद सर्वर डाउन था इसलिए और पैसा जमा न हो सका। इसी रात चोरों ने मशीन तोड़कर कैश बॉक्स निकाल लिया। लेकिन कैश बॉक्स में रुपए थे ही नहीं। इस वजह से चोर तोड़फोड़ कर चले गए। अगले दिन कैशियर नरेन्द्र गोस्वामी पहुंचे तो उन्हें मशीन टूटी मिली। उन्होंने शुक्रवार रात को एफआईआर दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...