पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्यारसपुर में 190 जोड़ों ने लिए फेरे

ग्यारसपुर में 190 जोड़ों ने लिए फेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्यारसपुर में 190 जोड़ों ने लिए फेरे

ग्यारसपुर|
अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्यारसपुर में 190 जोड़ों ने लिए फेरे। भीषण गर्मी के चलते सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई जगह ऐसे नजारे देखने को मिले जहां पर दूल्हा-दुल्हन धूप से बचते नजर आए हालांकि जनपद द्वारा पेयजल व्यवस्था, भोजन आदि व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए बासौदा विधायक निशक कुमार जैन, जिला पंचायत सदस्य कैलाश रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष ममता राकेश कटारे, स्थानीय सरपंच ओमवती लीलाधर कुशवाह, जनपद क्षेत्र की पंचायतों से सरपंच- सचिव अपनी अपनी जिम्मेदारी अनुसार व्यवस्था कर रहे थे। एसडीएम मनोज वर्मा की देखरेख में विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें जनपद पंचायत सीईओ के के ओझा द्वारा सामग्री वितरण जनपद कर्मचारियों द्वारा कराया गया। हालांकि काउंटरों पर बड़ी संख्या में अव्यवस्थित भीड़ नजर आई।

खबरें और भी हैं...