ग्यारसपुर क्षेत्र के ऊघर कोटरा गांव की लीलाबाई पत्नी चैनसिंह
ग्यारसपुर क्षेत्र के ऊघर कोटरा गांव की लीलाबाई प|ी चैनसिंह ने अपनी 19 माह की बेटी काजल को 11 अप्रैल को जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती कराया था। भर्ती के वक्त काजल का वजन 6 किग्रा था। पोषण आहार मिलने के बाद काजल का वजन पांच दिन बाद 400 ग्राम बढ़ा है। एनआरसी प्रभारी स्वाति शर्मा ने बताया कि केंद्र में बच्ची को 14 दिन तक रखा जाएगा। इसके बाद बच्ची का वजन बढ़ जाएगा। इसके बाद उसके फालोअप लिए जाएंगे।