पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गूलरखेड़ी में पेयजल की सप्लाई बंद होने से लोगों को नहीं मिल रहा पानी

गूलरखेड़ी में पेयजल की सप्लाई बंद होने से लोगों को नहीं मिल रहा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबगंज| ग्राम पंचायत गूलरखेड़ी में पेयजल की सप्लाई बंद होने से लोगों को पानी की बूंद- बूंद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जब बर्री बेतवा से अंचल में पानी नहीं आता था तब दो दिन में लोकल बोर से पानी दिया जाता था। अब बर्री में नल कनेक्शन को 24 घंटे सप्लाई वाली डीपी से जोड़ दिया गया है फिर भी जल सप्लाई में अवरोध आ रहा है। कभी मोटर जल जाती है तो कही पाइप दो दिनों तक जुड़ नहीं पाता है। पंचायत पेय जल सप्लाई को लेकर गंभीर नहीं है। रात्रि चौपाल में गांव बर्री से आने वाली लाइन से सीधे जोड़े गए अवैध कनेक्शन 25 प्रतिशत पानी की सप्लाई कम कर देते हैं। विधायक कल्याणसिंह ने एसडीएम तहसीलदार व सीईओ ग्यारसपुर से कहा था कि अवैध कनेक्शन हटवाएं जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक ओर आसमान आग बरसा रहा है दूसरी ओर पानी की त्राहि- त्राहि मची हुई है। कहा गया था कि गांव बर्री की लाइन जुड़ने एवं 24 घंटे की डीपी लग जाए तो रोजाना पानी देना संभव होगा। पंचायत को जनहित का ध्यान गंभीरता से रखना चाहिए।

खबरें और भी हैं...