श्रीमहावीरजी. देवनारायण मंदिर में सोमवार को परिंडा बांधते ग्रामीण।
हिंडौन ग्रामीण | दैनिक भास्कर की अाेर से पक्षियों की सेवा के लिए चलाए जा रहे परिंडा अभियान के तहत सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने परिंडे लगाए। महिला मोर्चा देहात अध्यक्ष मुन्नी देवी जाटव की पहल पर सोमवार को पटोंदा ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने 52 स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें पानी भरा। इस मौके पर फूलवती, वीरवती, आशा देवी, समंतरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थी।
श्रीमहावीरजी| अकबरपुर के ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर के परिंडा अभियान से जुड़कर सोमवार को ग्रामीणों ने 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए परिंडे लगाए और उनमें नियमित रूप से पानी भरने का देवनारायण भगवान के आगे संकल्प लिया। इस मौके पर शहीद इंस्पेक्टर हनुमंत सिंह ट्रस्ट के बालसिंह गुर्जर मास्टर ने बताया कि बेजुबान पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध कराने से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है और ऐसे कार्यों में लोगों को आगे आना चाहिए जिससे गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने दैनिक भास्कर द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के तहत चलाए गए कार्यक्रमों की सराहना की। अभियान के दौरान देवनारायण मंदिर, थाना परिसर, तहसील परिसर, कोर्ट परिसर, राजकीय स्कूल, पुराना बालाजी मंदिर, बनखंडी बालाजी मंदिर, चरण छतरी आदि स्थानों पर सो परिंडे लगाए गए। अकबरपुर के कई ग्रामीण उपस्थित थे।
जीरौता| सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र हाडौती में भास्कर के सामाजिक सरोकार के परिंडा अभियान कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागी बनकर चिकित्सालय परिसर में पेड़ों पर पक्षियों को पानी मुहैया कराने के लिए परिंडे लगाए।