कांग्रेस ने मनाई आंबेडकर जयंती
हैदरनगर | स्थानीय बस स्टैंड के समीप डॉ. तिवारी कॉम्प्लेक्स में कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाण्डेय सहित चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनों से डॉ आंबेडकर के मार्ग पर चलने और इनके विचारों को अनुसरण करने पर जोर दिया। मौके पर पार्टी नेता धर्मदेव राम, जगदीया राम, गणेश राम, सिद्धेश्वर सिंह, रामाशीष राम, मंजूर आलम, अजमुद्दीन, अजीत कुमार, आकाश कुमार पाण्डेय, शेखर सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।