पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलडिहरी गांव के समीप बाइक व मोबाइल की लूट

बलडिहरी गांव के समीप बाइक व मोबाइल की लूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | हैदरनगर-पंसा मुख्य पथ पर गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने बाइक सवार को मारपीट कर इनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट ली। इस संबंध में पंसा गांव निवासी चंदन कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि वह हैदरनगर से अपने घर हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल नं. जेएच 03 एफ 7947 से जा रहा था। इसी बीच बलडिहरी गांव के समीप मुख्य नहर पर चार नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल और पॉकेट से मोबाइल छीन ली और चंपत हो गए।

खबरें और भी हैं...