पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छापेमारी में 12 गैलन शराब हुआ बरामद

छापेमारी में 12 गैलन शराब हुआ बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | परता पंचायत के कबरा कला गांव में अवैध शराब भटि्ठयों को गुप्त सूचना पर पुलिस ने ध्वस्त किया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ छह ठिकानों पर छापामारी के क्रम में दर्जनों कारोबारियों को गांव से खदेड़ बाहर किया। इस क्रम में बालू व झाड़ी से अवैध शराब उत्पादन के लिए रखे गये करीब 50 किलो कच्चा जावा महुआ और 12 गैलन इससे तैयार की गई देशी शराब को बालू के रेत पर ही बहा दी गई। पुलिस के गांव में प्रवेश करते ही छापामारी की भनक पाकर कारोबारी भागने में हुए सफल हुए। पुलिस द्वारा यहां खदेड़े जाने पर तटवर्ती सोन नदी का लाभ पाकर बिहार के रोहतास जिला क्षेत्र में चार लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में इस धंधे को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने इस अवैध कारोबारियों से यह धंधा छोड़ अन्य व्यवसाय करने की चेतावनी देते हुए कहा कि उनके कहने के बावजूद पकड़े गए तो सीधे जेल भेजने का कार्य होगा।

खबरें और भी हैं...