ग्रामीणों ने मुखिया से की नाली सफाई की मांग
हैदरनगर | शहर के मेन रोड में स्थानीय लोग व राहगीर दोहरी गंदगी झेलने से परेशान हैं। इनका पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। तपती गर्मी के दिनों में नाली के गंदे पानी का उफान सड़कों पर बहने और फैली बदबू से परेशान व्यवसायी सुदर्शन लाल, भोला ठाकुर, जैनुद्दीन खान, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, अरुण कुमार, पंकज कुमार ने मुखिया सीमा देवी व उपमुखिया स्वाति देवी को आवेदन देकर शहर की जाम पड़ी नालियों को अविलंब सफाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर को गंदगी मुक्त व मच्छरों के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिवर्ष राशि का आवंटन मिलता रहा है, पर इसकी साफ सफाई न कर उक्त पैसे का उपयोग कहां हो रहा है, लोगों की समझ से परे है।