पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीओ और एसएम ने निकाली छात्रों के साथ स्वच्छता रैली

बीडीओ और एसएम ने निकाली छात्रों के साथ स्वच्छता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को राजकीय मिडिल स्कूल प्रागंण से छात्रों के साथ स्वच्छता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ शैलेन्द्र कुमार रजक, एसएम प्रीति कुमार व मुखिया नागेन्द्र मेहता ने की। इस क्रम में कई ग्राम टोलों पर भ्रमण कर अन्य बच्चों सहित इनके अभिभावकों को स्वच्छता रखने के लिए कई उपायों के साथ प्रेरित किया। रैली भ्रमण उपरांत स्कूल प्रागंण में हाथ धुलाई कार्यक्रम संपन्न कराए गये।

दिवस के मौके पर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं हैदरनगर के बंगला टोला सहित कई आंगनबाड़ी केंद्र पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका निशि किरण की भूमिका सक्रिय रही। उन्होंने बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका व खाने के पूर्व अच्छी तरह हाथ धोना जरूरी बताते हुए कहा कि इसके बिना खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने सेविकाओं से गांव की महिलाओं के साथ बैठक कर शौचालय के प्रयोग व इससे लाभ की जानकारी देने को कहा।

खबरें और भी हैं...