हैदरनगर से मोबाइल चोरी का आरोपी धराया
हैदरनगर | एक माह पूर्व हैदरनगर स्टेशन के समीप कोरमा गांव में दो घरों में हजारों रुपए नगद व दो मोबाइल चोरी के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया की गत 23 मार्च की उक्त गांव में देवकुमार शर्मा व 5 अप्रैल को जयगोविंद राम के घर अज्ञात चोरों ने छत से घर में घुसकर नगद व मोबाइल की चोरी की थी। जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को मोबाइल के साथ मोकहर कला गांव निवासी फैजान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।