पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुद्धिबिगहा में हुआ पुल का शिलान्यास बरसात से पूर्व बनकर हो जाएगा तैयार

बुद्धिबिगहा में हुआ पुल का शिलान्यास बरसात से पूर्व बनकर हो जाएगा तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता और जिप सदस्य सच्चिदानंद सिंह ने सोमवार की शाम हैदरनगर के बुद्धिबिगहा गांव में चिर प्रतीक्षित पुल निर्माण की आधारशिला रखी। इसे बरसात के पहले ही तैयार करना है। ग्रामीण किसान दिनेश सिंह, गणेश सिंह, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, दिनेश्वर शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि अब उनके बच्चे बरसात में भी स्कूल जा सकेंगे। साथ हैदरनगर बाजार मुख्यालय से लोगों का मुख्य पथ से संपर्क जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोगों में खुशी की लहर इस बात को लेकर है कि अब तक कई विधायक, सांसद से गुहार लाई गई, पर उनके आवाज वहीं फेंक चलते बने। दो दर्जन ग्रामीणों का जत्था दो माह पूर्व ही स्थानीय जिप सदस्य सच्चिदानंद सिंह से मेदिनीनगर में मिलकर दुखड़ा को सुनाते हुए इसके निदान कराने की आवाज उठाई। इसके बाद वे ग्रामीणों के साथ डीसी अमित कुमार से मिलकर जानकारी दी।

डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिप सदस्य व ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक माह में उक्त पुल का टेंडर हो जायेगा। डीसी के आश्वासन पूरा होते ही शिलान्यास स्थल पर प्रतिनिधि कम डीसी का अधिक गुणगान ग्रामीण करते रहे और उन्हें धन्यवाद दिया।

हैदरनगर के बुद्धिबिगहा में पुल का शिलान्यास करते विधायक व अन्य।

खबरें और भी हैं...