हैदरनगर | बीडीओ शैलेन्द्र कुमार रजक के निर्देश पर गुरुवार को संड़ेंया पंचायत के चेलाडीह ग्राम में ग्राम विकास समिति का गठन मुखिया शंकर राम की उपस्थिति में किया गया। इसमें चन्ना देवी अध्यक्ष, विजय प्रजापति सचिव, बिनोद राम कोषाध्यक्ष के अलावे मंजू कुंवर, प्रभा देवी, सुशीला देवी, रामाधार, संजय व रामराज प्रजापति चुने गये हैं। इसके गठन में पर्यवेक्षक सह इबीएम आशीष तिवारी, पंचायत सचिव कालिन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।