पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम विकास समिति का गठन,छोटी देवी बनीं अध्यक्ष

ग्राम विकास समिति का गठन,छोटी देवी बनीं अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | प्रखंड मैदान में हैदरनगर पश्चिम पंचायत के ग्राम विकास समिति के गठन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया कमलेश सिंह ने की ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से भाई बिगहा की छोटी देवी को अध्यक्ष चुना। जबकि अशरफ हसन सचिव व कादिर खान को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। ग्राम विकास समिति में सभी तोला से कुल 11 सदस्यों का चयन भी ग्रामीणों ने किया। मौके पर पंचायत सचिव, उप मुखिया हक रजा खां, लीलावती देवी, जाफर हव्वारी, पंकज पासवान, सज्जू खां, अजहर अली, एजाज खां, अशरफ हसन, समीर हुसैन, राज दयाल राम, रौशन खां, फिरोज अहमद सिद्दीकी,अलाउद्दीन खां, सफदर हसन, किरण देवी, मोहित कुमार, मजलूम हसन, मो न्याज उर्फ गुड्डू के अलावा कई ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...