पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 से घर घर जाकर होगा सूचि का सत्यापन

23 से घर-घर जाकर होगा सूचि का सत्यापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देश के तहत सोमवार को प्रखंड सभागार में जीपीएस गिरवर उरांव व कई प्रखंड कर्मियों के साथ बीएलओ के साथ विशेष बैठक में मतदाता पुनर्रीक्षण व अन्य कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

इसमें 23 मई से 25 जून तक मतदाताओं के घर तक जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने का निर्देश संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया। वहीं 26 जून से 31 जुलाई तक मतदान केंद्र की स्थिति व भौतिक सत्यापन जबकि 1 से 31 अगस्त तक मतदाता सूत्री तैयार कर अंतिम रिपोर्ट प्रखंड को समर्पित कर देना है। पहली सितंबर को मतदाता सूची प्रकाशन उपरांत किसी भी मतदाता के आपत्ति आवेदन पहली सितंबर से 31 अक्टूबर तक लिए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में यह जरूरी होगा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रति मतदान केंद्र में 1200 अधिकतम 1400 मतदाता की संख्या होनी चाहिए। बैठक में मनरेगा लेखा सहायक जगत प्रसाद मेहता, इवीएम आशीष तिवारी के अलावे मनु तिवारी, प्रेमशंकर सिंह, बिनोद कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह, कृष्णा मेहता, मोजिब, शिवसागर राम, मनोज राम, संतोष पाण्डेय, अमित शर्मा, इकबाल अहमद सहित कई अन्य बीएलओ ने भाग लिया।

अभियान

मतदाता पुनर्रीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण, 25 जून तक चलेगा अभियान

बीएलओ के साथ बैठक करते जीपीएस व अन्य।

खबरें और भी हैं...