ग्राविस का गठन, प्रभा अध्यक्ष व सचिव बने छोटू
हैदरनगर | शहर के टोला बागीचा टोला पर हैदरनगर पूर्वी पंचायत में ग्राम विकास समिति का गठन मुखिया सीमा देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रभा देवी अध्यक्ष, छोटू कुमार सचिव व संध्या देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। जबकि इस समिति में पवन कुमार चौहान, विकास कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, राजीव रंजन, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, संगीता देवी व रुनी देवी को सदस्य बनाया गया है। इसके गठन में पंचायत सचिव गिरवर उरांव ने भाग लिया। जबकि बतौर पर्यवेक्षक सह बीएओ संजीव कुमार की अनुपस्थिति से ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। उधर लीलावती देवी, किरण देवी, कविता देवी सहित कई ग्रामीणों ने बीडीओ आवेदन देकर इसके गठन में मनमानी और पर्यवेक्षक की अनुपस्थिति का आरोप लगाया है। उन्होंने बीडीओ से इस ग्रामसभा में किये गये समिति गठन को निरस्त कर पुन: गठन कराने का आग्रह किया है।
बागीचा में आयोजित ग्रामसभा में शामिल मुखिया व ग्रामीण।