हाजीपुर-मानसर, सरियाना सड़क का निर्माण कराए सरकार : भारती
हाजीपुर | हाजीपुर-मानसर पर स्थित संधू मोहल्ला यहां के अमर शहीद बख्तावर सिंह ने देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दी थी। इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शहादत देने वाले गांव सरियाना के शहीद अरविंद्र कुमार दोनों शहीदों के घर को जाते लिंक रोड इतनी खस्ता हालत में है कि दोनों सड़कें अपना अस्तित्व तक खो चुकी हैं। उक्त बातें भाजपा युवा नेता शंभू नाथ भारती ने पत्रकारवार्ता मेंकही। पंजाब सरकार द्वारा मानसर रोड का नाम शहीद बख्तावर सिंह के नाम रखने का ऐलान तो सरकार द्वारा किया जा चुका है पर अभी सड़क खस्ता हाल में है। गांव सरियाना में शहीद अरविंद्र कुमार के श्रद्धांजलि समारोह में खुद विधायक व डीसी भी माने थे कि सरियाना रोड अपना अस्तित्व तक खो चुका है। अगर दोनों सड़कों का निर्माण करवाती हैं तो यह दोनों शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यहांसतपाल सिंह व नवदीप सिंह मौजूद थे।
शहीदों से संबंधित है गांव, इसे ठीक करवाएं यही सच्ची श्रद्धांजलि
बातचीत करते शंभुनाथ भारती व अन्य।