पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाजीपुर | थाना हाजीपुर के अंतर्गत पड़ते गांव मरूला में

हाजीपुर | थाना हाजीपुर के अंतर्गत पड़ते गांव मरूला में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर | थाना हाजीपुर के अंतर्गत पड़ते गांव मरूला में शनिवार को एक घर में चोरों ने दिन दिहाड़े घर के ताले तोड़कर अंदर से चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित कुलदीप सिंह पुत्र रूलदा राम ने बताया कि बह पूरे परिवार सहित शनिवार सुबह 11 बजे गांव कलेरां में बाबा के भंडारे में गए हुए थे। शाम 4 बजे जब घर वापस आए तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था पर अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। कुलदीप ने बताया कि चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए ओर कमरे में पड़ी अलमारी का लाकर तोड़ कर चोरों ने अंदर पड़े चांदी के करीब 10 हजार रुपए कीमत के गहने व 10 हजार रुपए नकद चोरी कर के ले गए। गांव में साइकिल की दुकान चला रहे कुलदीप के घर हुई उक्त चोरी से आसपास पड़ते गांव गोदां, बजीरां, नौशहरा, सिंबली आदि के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। चोरी की उक्त घटना की सूचना एसएचओ हाजीपुर को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...