हाजीपुर | कांग्रेस के ब्लाक यूथ प्रधान रजनीश मिन्हास ने हाजीपुर में कांग्रेस यूथ सचिव की ओर आयोजित मीटिंग में कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने सोचा था कि राज्यपाल से मिले 15 दिन के समय के बीच वह जोड़तोड़ कर बहुमत हासिल कर लेगी लेकिन देश के कानून ने इस राजनीति पर केवल डेढ़ दिन का समय देकर विराम लगा दिया। मिन्हास ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा का असली चेहरा देश के लोगों के सामने आया है। कर्नाटक में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण ही लोकतंत्र की जीत हुई है और भाजपा के मंसूबों पर पानी फिरा है। इस मौके पर मनोज शर्मा शहरी यूथ प्रधान, संजीव कुमार, रोहित भारद्वाज, विक्रम ठाकुर, बबला शर्मा, संदीप सोनी व साहिल भारद्वाज मौजूद थे।