मेले में विक्की बादशाह ने गायकी से भरी हाजिरी
बाबा भागी शाह दरबार आधी ईंट झीर दा खूह में वार्षिक जोड़ मेला डेरा संचालक बिल्ला साईं की अध्यक्षता में करवाया। जोड़ मेले का आरंभ मेहंदी की रस्म के साथ किया। उपरांत बाबा जी के जयघोषों में झंडे, चिराग ओर चादर की रस्म अदा की गई।
मेले के दौरान दरबार परिसर में सजाए भव्य पंडाल में सूफियाना महफिल का आयोजन किया। जिसमें विशेष रूप से विधायक मिक्की डोगरा, भाजपा युवा नेता शंभू नाथ भारती, आप नेता सुलखन सिंह जग्गी आदि के साथ-साथ दरबार आजियापाल से महंत राम कृष्ण गिरि जी, शिष्य गंगा गिरि, माई गुरदासपुर, रूबी महंत तलवाड़ा, बाबा गणेश चिमटे बाले आदि संत महापुरुषों ने भी शिरकत की। सूफियाना महफिल के दौरान पंजाब व बालीवुड के मशहूर गायक बिक्की बादशाह, आरकफिरोज, सरदार अली आदि ने अपनी कला का यादू बिखेरा। गायक सरदार अली ने ‘कुल्ली राह बिच पाई असां तेरे’ कव्वाली के साथ किया। आरकफिरोज ने ‘दिला दें सौदे कित्ते ने भागी शाह दे दीदार दी खातर’ आदि कलाम प्रस्तुत किए। अंत में विक्की बादशाह ने किसे दी गरीबी दा मजाक नई उड़ाई दा, मैंनू कुत्तियां च रखले, मैं योगण हो गई वे दातेया तेरियां, छल्ला साईयां दा गेहणा आदि गाकर संगत को नाचने पर मजबूर किया। जोड़ मेले के दौरान पूरा दिन बाबा जी का अटूट लंगर लगाया। इसके साथ-साथ झांझी अस्पताल मुकेरियां के डॉक्टरों ने अपनी समूह टीम के साथ जोड़ मेले में पहुंच कर लोगों के लिए फ्री मेडिकल कैंप की सेवा भी निभाई। अंत में आए हुए कलाकारों व गणमान्य को सिरोपा डालकर सम्मानित किया।
इस मौके प्रधान हरीश पठानिया, सरदीप ठाकुर, हन्नी, रोहित रोनी ठाकुर, आकाश, डिप्टी नौशहरा, ढिल्लों मुकेरियां, विमला शर्मा, दीपक मोनू, वरिन्द्र ठाकुर, छोटू मिन्हास, मोंटी मुकेरियां, यमला कराडी, अजय कंवर, विजय मालिया, राहुल शर्मा, रमन कौशल, रविनंदन लवली, तरुण, अरुण शर्मा आदि के अलावा भारी संख्या में संगत मौजूद थी।
धर्म
विधायक अरुण डोगरा मिक्की ने जोड़ मेले में की शिरकत
बाबा भागी शाह दरबार में वार्षिक जोड़ मेले में कलाकारों ने बिखेरा अपनी कला का यादू
जोड़ मेले के दौरान अपनी गायकी का जादू बिखेरते विक्की बादशाह। (दाएं) बिल्ला साईं के साथ उपस्थिति में बैठे विधायक अरुण डोगरा मिक्की और जनसमूह। -भास्कर