पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार : पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार : पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर| बिहार के वैशाली जिले के वासुदेवपुर चंदेल गांव में पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी लालू राउत को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पूर्व इसी गांव के दो लोगों ने पांच साल की बच्ची को उसके घर से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। बच्ची को गंभीर स्थिति में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...