हाजीपुर पुलिस ने चोर पकड़ा, चोरी का सामान बरामद
हाजीपुर पुलिस ने एक चोर को चोरी किए गए सामान के साथ पकड़ा है। एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि 14 मई को गांव जुगियाल के एक घर में चोरी हुई थी और चोरों की तलाश में पुलिस पार्टी सक्रिय थी। उन्होंने बताया कि एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने संदेह में चल रहे सुदर्शन सिंह निवासी जुगियाल को हिरासत में लिया, जिससे चोरी किए सोने के आभूषण आदि बरामद कर लिए गए हैं। हाजीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।