सामूहिक दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार
हलैना| गांव ललिता मूडिया की 14 साल की नाबालिग से सामूहिक ज्यादती कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के 2 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव ललिता मूडिया निवासी मुनेश जाट सहित गांव हतीजर निवासी अशोक उर्फ़ भोला शर्मा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गांव हंतरा निवासी बंटी नाई को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी आरोपियों ने ललिता मूडिया की नाबालिग से 31 मार्च की रात को सामूहिक ज्यादती की थी। ज्यादती वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी की गई।