पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटे के लिए जूते खरीदने आ रही मां की कार की टक्कर से मौत

बेटे के लिए जूते खरीदने आ रही मां की कार की टक्कर से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलैना | जयपुर हाईवे स्थित गांव तिलचवी पर फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र व भानजा घायल हो गए। मृतका के भतीजे की 18 अप्रैल को शादी है जिसकी बारात में जाने के लिए मृतका अपने पुत्र के लिए नए जूते खरीदने पैदल ही हलैना आ रही थी। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। तिलचवी निवासी 40 वर्षीया तारा प|ी रामसिंह जाटव, उसका 13 वर्षीय पुत्र अंकित व उच्चैन निवासी भानजा विवेक पुत्र सोहनसिंह जाटव पैदल आ रहे थे। तभी जयपुर की तरफ जा रही कार ने तीनों में टक्कर मार दी। तारा की मौके पर मौत हो गई। अंकित व भानजा विवेक घायल हो गए। गाड़ी को आमौली टोल प्लाजा पर पकड़ लिया गया।

परिजन व वार्ड पंच शेरसिंह जाटव ने बताया कि 18 अप्रैल को तारा के भतीजे दिलीप की शादी है, जिसकी बारात गांव पुराबाई खेड़ा जाएगी। बारात में जाने के लिए ही तारा अपने पुत्र अंकित को नए जूते पहनाने आ रही थी। हादसे के समय घर में दावत चल रही थी।

खबरें और भी हैं...